• इस मेगा इवेंट में छोटे बच्चों ने विभिन्न आनंद से भरे हुए गतिविधियों में भाग लिया और दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया
• रामाज्ञा रूट्स, रामाज्ञा का अद्वितीय पाठ्यक्रम ‘कोर’ प्रदान करती है जो फिनलैंड औरऑस्ट्रेलियाई शिक्षण प्रणाली पर आधारित है
• इस आयोजन की भव्यता देखते ही बनती थी और इसमें बच्चों के अभिभावक भी खास तौर पर उनके लिए आयोजित गतिविधियों में शामिल हुए
रामाज्ञा ग्रुप की प्री-स्कूल चेन रामाज्ञा रूट्स ने 5 मई 2019 को रामाज्ञा स्कूल, नोएडा में एक शानदार इवेंट 'रामाज्ञा के राइजिंग स्टार्स' का आयोजन किया। इस मेगा इवेंट में 1 से 5 साल की उम्र के बच्चों ने बेबी शो, फैंसी ड्रेस कंपिटीशन, डांस कंपिटीशन, फन गेम्स एवं थिमेटिक मानसिक बोध परीक्षा जैसे विभिन्न आनंद से भरे हुए गतिविधियों में भाग लिया और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
रामाज्ञा रूट्स, रामाज्ञा का अद्वितीय पाठ्यक्रम ‘कोर’ प्रदान करती है जो फिनलैंड औरऑस्ट्रेलियाई शिक्षण प्रणाली पर आधारित है।कार्यक्रम स्थल पर आयोजित सभी सोची-समझी गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों को एक साथ मंच पर सहज महसूस करने के लिए प्रोत्साहित करना एवं उनके आत्मविश्वास को बढ़ाते हुए उनमें आनंदमय वातावरण में सीखने की प्रवृत्तिका विकास करना था।
इस आयोजन का उद्घाटनमुख्य अतिथि, श्री संजय गुप्ता, चेयरमैन,रामाज्ञा ग्रुप ने किया। इस अवसर पर श्री उत्कर्ष गुप्ता, मैनेजिंग डायरेक्टर,रामाज्ञा ग्रुप;श्री संजय कुमार बैंसला, नेशनल हेड, रामाज्ञा ग्रुप; डॉ. गोपाल, स्पोर्ट्स डायरेक्टर, रामाज्ञा ग्रुप; सुश्री अपर्णा मैगी, प्रिंसिपल, रामाज्ञा स्कूल; सुश्री आभा टंडन, प्राईमरी हेड, रामाज्ञा स्कूल; श्री आर. के. केसरी, एडमिन हेड, रामाज्ञा ग्रुप सहित बड़ी संख्या मेंगणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए श्री संजय गुप्ता, चेयरमैन, रामाज्ञा ग्रुपने कहा, “मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी एवं गर्व का अनुभव हो रहा है कि इवेंट ‘रामाज्ञा के राइजिंग स्टार्स’ ने बच्चों ही नहीं बल्कि उनके माता-पिता को भी कई यादगार क्षणों का अनुभव कराया।छात्रों को बौद्धिक, रचनात्मक, शारीरिक और सामाजिक रूप से संलग्न करने के हमारे मिशन और विजन के अनुरूप इस इवेंट नेसभी लोगों की दिलचस्पी के अनुरूप मनोरंजक गतिविधियों की एक अद्भुत श्रृंखला प्रस्तुत की और सभी को आनंद से सराबोर कर दिया।”
इस आयोजन की भव्यता देखते ही बनती थी और इसमें बच्चों ही नहीं बल्कि उनके अभिभावक भी ने भी खास तौर पर उनके लिए आयोजित गतिविधियों में शामिल हुएइस आयोजन बच्चों केसाथ उनके अभिभावक भी विशेष रूप से अभिभावकों के लिए बनाई गई विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया, जैसे कि स्पून रेस फॉर मदर्स, स्किपिंग रेस फॉर फादर्स और कपल्स के लिए टग-ऑफ-वॉर। दिलचस्प बात यह रही कि बेबी शो में 1-2 वर्ष के बच्चों ने दो कैटेगरी (1-1.5 वर्ष और 1.6-2 वर्ष) में भाग लिया एवं उन्होंने ने अपनी-अपनी माताओं के साथ रैंप वॉक किया। बेबी शो में विजेताओं का चयन मोस्ट चार्मिंग स्माइल; मोस्ट हेल्दी बॉडी;मोस्ट एक्टिव बेबी;मोस्ट स्टाइलिश शूज इत्यादि विभिन्न कैटेगोरी में किया गया। इसी प्रकार फैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन में चार श्रेणियों (2+ - 3+ वर्ष; 4+ वर्ष; 5+ वर्ष) में प्यारे छोटे फ़रिश्तों ने आकर्षक परिधानों में रैंप वॉक किया।
साथ ही यहां एक अनोखे डांस प्रतियोगिता (मी एंड मॉम) का भी आयोजन किया गया जिसमें नन्हे बच्चों को उनके पसंदीदा गीतों पर अपनी माताओं के साथ नृत्य करने का रोमांचक अवसर मिला। बच्चों को तीन अलग-अलग श्रेणियों में आयोजित: सिंपल रेस, हर्डल्स रेस एवं स्पून रेस प्रतियोगिता में भी भाग लेने का अवसर मिला। दिन भर चले इस भव्य कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ और प्रत्येक प्रतिभागी को रामाज्ञा ग्रुप की ओर से गिफ्ट हैम्पर्स, कंप्लिमेंट्री मील्स,गुडी बैग एवं पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। सहभागिता प्रमाणपत्र दिए गए।प्रत्येक श्रेणियों के पहले, दूसरे और तीसरे पुरस्कार विजेताओं को क्रमशः स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक दिए गए।

No comments:
Post a Comment